Tuesday, July 14, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं 14 साल तक सुपरस्टार रहा', रूपा' से बड़े पर्दे पर वापसी...

‘मैं 14 साल तक सुपरस्टार रहा’, रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा

Last Updated:

करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और लकी नंबर 14 से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. अभिनेता ने कहा कि हर मुश्किल ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बनाया और अब वह एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

नई दिल्ली. 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘रूपा’ जल्द रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने अपने करियर, संघर्ष और लकी नंबर 14 से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए.

गोविंदा ने कहा कि शायद उनकी किस्मत में कई बार लोगों का उन्हें नजरअंदाज करना ही लिखा था, ताकि वह हर बार पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौट सकें. उन्होंने कहा, “लोग कहते थे कि अब गोविंदा फिल्मों में नहीं दिखेगा, लेकिन मैंने हमेशा नई शुरुआत की है.

Karisma Kapoor, Govinda, What Is Mobile Number, Sonu Nigam, Alka Yagnik, Haseena Maan Jaayegi, 90s Song, Sonu Nigam Alka Yagnik song

अपनी बात रखते गोविंदा ने कहा कि मुझे भरोसा है कि ‘रूपा’ के जरिए जो सपना मैंने देखा है, वह पूरा होगा. यह फिल्म खास तौर पर युवाओं के लिए है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गोविंदा ने बताया कि उन्हें अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी पर काफी भरोसा है और 14 उनका सबसे लकी नंबर है. उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम भी न्यूमरोलॉजी के हिसाब से रखा गया था. मैं सिर्फ 14 साल का था, तभी से इस पर यकीन करने लगा था.’

Govinda Career Downfall Story, Why Govinda left Bollywood, Govinda vs David Dhawan fight, Govinda biggest mistake, Aa Gaya Hero box office failure, Govinda best films, Kumar Sanu Udit Narayan duet Songs, aankhen movie govinda ki, aankhen movie govinda hit songs, aankhen movie govinda chunky pandey ki, aankhen movie govinda box office collection, aankhen movie govinda release date, raja babu govinda movie , raja babu govinda movie release date, raja babu movie govinda karishma kapoor songs, govinda Raveena Tandon movie, govinda downfall reason in hindi, govinda ka downfall kyu hua

अपनी बात आगे रखते हुए गोविंदा ने कहा, ‘एक समय ऐसा आया जब मैंने सिर्फ एक हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थीं. उसके बाद करीब 14 साल तक सुपरस्टार रहा. फिर 14वीं लोकसभा का सांसद बना.

Govinda Career Downfall Story, Why Govinda left Bollywood, Govinda vs David Dhawan fight, Govinda biggest mistake, Aa Gaya Hero box office failure, Govinda best films, Kumar Sanu Udit Narayan duet Songs, aankhen movie govinda ki, aankhen movie govinda hit songs, aankhen movie govinda chunky pandey ki, aankhen movie govinda box office collection, aankhen movie govinda release date, raja babu govinda movie , raja babu govinda movie release date, raja babu movie govinda karishma kapoor songs, govinda Raveena Tandon movie, govinda downfall reason in hindi, govinda ka downfall kyu hua

इतना ही नहीं अपनी बातचीत में गोविंदा ने कहा कि अब 14 साल संघर्ष करने के बाद वह फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. इस बार मैं पांच साल से ज्यादा इंतजार नहीं कर सका. अब मुझे लगता है कि मेरी नई शुरुआत यहीं से हो रही है.

Govinda Career Downfall Story, Why Govinda left Bollywood, Govinda vs David Dhawan fight, Govinda biggest mistake, Aa Gaya Hero box office failure, Govinda best films, Kumar Sanu Udit Narayan duet Songs, aankhen movie govinda ki, aankhen movie govinda hit songs, aankhen movie govinda chunky pandey ki, aankhen movie govinda box office collection, aankhen movie govinda release date, raja babu govinda movie , raja babu govinda movie release date, raja babu movie govinda karishma kapoor songs, govinda Raveena Tandon movie, govinda downfall reason in hindi, govinda ka downfall kyu hua

गोविंदा ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह गांव में कहते थे कि एक दिन हीरो बनेंगे, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे. लोग कहते थे, ‘तुम न सिगरेट पीते हो, न शराब पीते हो, न नॉनवेज खाते हो और न ही लहसुन-प्याज. ऐसे में हीरो कैसे बनोगे.’

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें डरपोक तक कहा और साधु बनने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. गोविंदा के मुताबिक, उन्होंने हमेशा अपनी मां के सपनों को पूरा करने की कोशिश की. उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘रूपा’ जैसी फिल्में बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी और ऐसी फिल्मों का बनना जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments