मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव निवासी एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर लगातार उत्पीड़न, झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कय्यूम पुत्र मकसूद अपने परिजनों के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लगातार उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। ‘बेटे और दामाद को झूठे मुकदमे में भेजा जेल’ कय्यूम का आरोप है कि विरोधी पक्ष पहले भी उनके बेटे और दामाद को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा चुका है। उनका कहना है कि इसी मानसिक तनाव के दौरान उनके दूसरे बेटे फुरकान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बावजूद विरोधी पक्ष का उत्पीड़न लगातार जारी है। ‘मजदूरी तक नहीं करने दे रहे, नए आरोप भी लगाए’ पीड़ित परिवार का कहना है कि विरोधी उन्हें मजदूरी तक नहीं करने दे रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे, दामाद और भाई के खिलाफ जुआ खेलने, पेड़ काटने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई, जबकि ये सभी आरोप निराधार और साजिश के तहत लगाए गए हैं। ‘वीडियो की निष्पक्ष जांच नहीं हुई’ कय्यूम ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ जुआ खेलने का एक वीडियो भी वायरल किया गया, लेकिन उसकी सत्यता की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे का शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुरक्षा और कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि शिकायतें झूठी साबित हों तो फर्जी आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
Source link
मुजफ्फरनगर में परिवार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप: झूठे मुकदमों में फंसाया, मजदूरी तक नहीं करने दे रहे; जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग – Muzaffarnagar News
RELATED ARTICLES

