Monday, July 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश‘मां मुझे माफ करना… उसके बिना नहीं जी सकता’: स्टेट्स लगाकर...

‘मां मुझे माफ करना… उसके बिना नहीं जी सकता’: स्टेट्स लगाकर युवक ने सुसाइड किया, झांसी में 2 दिन से लापता था, पटरी पर मिला – Jhansi News




झांसी में गर्लफ्रेंड के धोखा देने पर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच दो साल से अफेयर था। जब युवक ने घर जाकर शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। सबके सामने कहा- मैं तुमने प्यार नहीं करती। बात करना भी बंद कर दिया। इस धोखे को युवक सह नहीं पाया। 9 जुलाई की रात को घर से निकला। स्टेट्स लगाया- “सॉरी मां, मुझे माफ कर देना। मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैं उसके बिना नहीं जी सकता।” 3 दिन से वह लापता था। रविवार को घर से 12 किलोमीटर दूर खजराहा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर उसकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम 6 बजे शव परिजनाें को सौंप दिया। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मृतक का नाम विकास रायकवार (25) पुत्र दिनेश रायकवार था। वह प्रेमनगर के नगरा का रहने वाला था। मृतक के भाई आकाश रायकवार ने बताया- हम दो भाई विकास और आकाश व एक बहन खुशबू हैं। तीनों अविवाहित हैं। मेरा भाई विकास कारपेंटर का काम करता था। उसका लगभग दो साल से एक युवती से अफेयर था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। भाई जो पैसे कमाता था, वो युवती पर खर्च कर देता था। मगर प्रेमजाल में फंसाकर युवती उसे धोखा दे रही थी। कुछ दिन पहले भाई ने शादी के लिए बोला तो युवती ने मना कर दिया। घरवालों के सामने कह दिया कि मैं तुमने प्यार नहीं करती। इसके बाद बातचीत भी बंद कर दी। युवती के इस धोखे को मेरा भाई विकास बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह डिप्रेशन में रहने लगा। युवती के बात नहीं करने पर वह परेशान रहने लगा था। स्टेट्स देख तलाश में जुटे घरवाले आकाश ने आगे बताया- 9 जुलाई की रात लगभग 9 बजे भाई मां से कहकर गया कि एक घंटे में घूमकर आ रहा हूं। उसके बाद बहन ने फोन लगाया कि मां की तबीयत खराब है, दवाई लाओ तो दोस्त से दवाई घर भिजवा दी। फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घर नहीं आया तो तलाश शुरू की। रात 11:09 बजे उसने वाट्सएप पर एक स्टेट्स लगाया। जिसमें लिखा- सॉरी मां, मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैं उसके बिना नहीं जी सकता। मुझे माफ कर देना। ये स्टेट्स देखकर घरवालों ने तलाश तेज कर दी। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी थाने से आया कॉल रविवार को घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर खजराहा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर विकास की लाश मिली। उसके पास मोबाइल भी मिला। मोबाइल के जरिए जीआरपी ने घरवालों को सूचना दी। तब परिजन थाने पहुंच गए और शव की पहचान की। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम लगभग 6 बजे शव परिजनों के हवाले कर दिया। भाई ने कहा- मेरे भाई की मौत की जिम्मेदार युवती है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसने भाई को धोखा दिया। जिसकी वजह से भाई ने जान दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments