Monday, July 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबड़वानी में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग: टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान...

बड़वानी में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग: टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान राख; एक घंटे बाद बुझी लपटें – Barwani News




बड़वानी जिले के खेतिया नगर में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे समेत लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवाओं ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल ने एक घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही नगर परिषद खेतिया और पानसेमल से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। टीवी, फ्रिज और कूलर समेत पूरा सामान जला दुकान संचालक संजय श्रीमाली ने बताया कि आग में दुकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य पहलुओं की जांच सोमवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फोरेंसिक टीम और बिजली विभाग की मदद से जांच कर रही है। साथ ही दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments