मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक विशाल अजगर देखा गया। अजगर के दिखने से परिसर में हड़कंप मच गया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने अजगर को देखकर तुरंत छात्र नेता विनीत चपराना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विनीत चपराना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर लोगों को अजगर से दूर रखा, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अजगर को पकड़ने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। समय रहते सूचना मिलने और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कॉलेज परिसर के पास विशाल अजगर मिलने की घटना के बाद छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Source link
मेरठ एससीआरआईईटी परिसर के पास विशाल अजगर मिला: वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, दहशत में रहे छात्र – Meerut News
RELATED ARTICLES

