Saturday, July 4, 2026
HomeबॉलीवुडRj Mahvash को देख गोद में जा बैठीं रोशनी, हरकत देख भड़के...

Rj Mahvash को देख गोद में जा बैठीं रोशनी, हरकत देख भड़के यूजर्स- 1 उर्फी जाती नहीं…


Last Updated:

Roshni Walia RJ Mahvash trolled: रोशनी वालिया अपनी बेस्ट फ्रेंड आरजे महवश के साथ एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. इवेंट में सहेली की गोद में बैठना और उनके कपड़े और बैठने का अंदाज यूजर्स को पसंद नहीं आया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि, ‘एक उर्फी जाती नहीं, दूसरी आ जाती है!’ देखें वीडियो और जानें क्या है पूरा मामला.

Zoom

नई दिल्ली: एक्ट्रेस रोशनी वालिया इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान रोशनी का अपनी सहेली आरजे महवश के साथ कुछ ऐसा अंदाज दिखा कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया. दोनों की गहरी दोस्ती का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही लोगों ने रोशनी वालिया को उनके कपड़ों और बैठने के अजीब तरीके को लेकर आड़े हाथों ले लिया. ट्रोलर्स ने तो रोशनी की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए उन्हें बुरी तरह खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है.

इवेंट में रोशनी वालिया ने पार की मर्यादा?

दरअसल, यह पूरा मामला एक हालिया इवेंट का है, जहां रोशनी वालिया और उनकी बेस्ट फ्रेंड आरजे महवश नजर आईं. इवेंट में रोशनी जैसे ही पहुंचीं, अपनी बेस्टी को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह तुरंत दौड़कर महवश के पास गईं और कैमरे के सामने ही सीधे उनकी गोद में जाकर बैठ गईं. दोनों सहेलियां इस दौरान काफी मस्ती और पैपराजी के सामने पोज देती नजर आईं. लेकिन रोशनी का सरेआम सहेली की गोद में बैठने का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी.

 रोशनी पर भड़के यूजर्स

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, रोशनी वालिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. वीडियो में रोशनी के बैठने के स्टाइल और उनकी शॉर्ट और डीप नेक वाली ड्रेस को लेकर लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा निकाला. एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “कैमरे के सामने लाइमलाइट बटोरने के लिए कुछ भी करेंगी क्या?” वहीं हद तो तब हो गई जब एक ट्रोलर ने सीधे तौर पर रोशनी की तुलना उर्फी जावेद से कर दी और लिखा, “एक उर्फी जाती नहीं है कि दूसरी पहले आ जाती है.” लोग रोशनी के इस बर्ताव को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments