Saturday, July 4, 2026
Homeबॉलीवुड'परदेसी-परदेसी' से रातों-रात बनीं स्टार, शादीशुदा मर्द के इश्क में हुई बर्बाद

‘परदेसी-परदेसी’ से रातों-रात बनीं स्टार, शादीशुदा मर्द के इश्क में हुई बर्बाद


Last Updated:

हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं, वह ‘राजा हिंदुस्तानी’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसी परदेसी’ से रातों-रात स्टार बनी थीं. वे दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं. उन्होंने अपना फिल्मी करियर एक विवादित रिश्ते की वजह से तबाह हो गया. शादीशुदा संगीतकार नदीम सैफी संग उनके अफेयर के मां माला सिन्हा खिलाफ थीं. साल 1997 के गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम का नाम आने से प्रतिभा का करियर पूरी तरह खत्म हो गया. प्रतिभा अब चकाचौंध से दूर अपनी मां के साथ मुंबई में शांति से जीवन जी रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रतिभा सिन्हा, माला सिन्हा की बेटी हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का वो सदाबहार गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ तो आप सबको याद ही होगा. इस गाने में करिश्मा कपूर और आमिर खान के बीच एक बंजारन डांसर ने अपनी अदाओं से सबका ध्यान खींचा था. वो डांसर कोई और नहीं, बल्कि गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा थीं. महज 7 मिनट के इस गाने ने प्रतिभा को रातों-रात स्टार बना दिया था. मगर किस्मत का खेल देखिए, जिस संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के गाने ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया, उसी जोड़ी के नदीम सैफी संगर अफेयर ने प्रतिभा के फिल्मी करियर को बर्बाद कर दिया.

प्रतिभा का जन्म 4 जुलाई 1969 को बड़े फिल्मी परिवार में हुआ था. उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली थी. उनकी मां माला सिन्हा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं और पिता चिदंबर प्रसाद लोहानी नेपाल के मशहूर एक्टर और जमींदार थे. प्रतिभा ने साल 1992 में फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन प्रतिभा की सादगी ने मेकर्स का दिल जीत लिया. उन्होंने ‘कल की आवाज’, ‘दिल है बेताब’ और ‘तू चोर मैं सिपाही’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिर ‘परदेसी परदेसी’ गाने से उन्हें जो कामयाबी मिली, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. साल 2000 में आई ‘ले चल अपने संग’ उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई.


माला सिन्हा ने बाल ठाकरे से मांगी थी मदद
प्रतिभा की जिंदगी का सबसे विवादित मोड़ तब आया, जब फिल्मों के दौरान उनकी नजदीकियां शादीशुदा संगीतकार नदीम सैफी से बढ़ीं. दोनों अलग धर्म के थे, इसलिए माला सिन्हा इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं. बेटी को नदीम से दूर रखने के लिए माला सिन्हा ने उन्हें चेन्नई में नजरबंद तक कर दिया था. फिर भी दोनों कोड वर्ड में एक-दूसरे से बात करते रहे. जब दोनों के भागने की अफवाहें उड़ीं, तो माला सिन्हा ने बाल ठाकरे से मदद मांगी. प्रतिभा को मुंबई वापस लाकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई गई, जहां उन्होंने भारी दबाव में नदीम पर किडनैपिंग और शोषण के आरोप लगाए. हालांकि, नदीम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था.

गुलशन कुमार की हत्या में शामिल होने का लगा आरोप
ड्रामा शांत भी नहीं हुआ था कि अगस्त 1997 में टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की सरेआम हत्या कर दी गई. इस मर्डर केस में साजिशकर्ता के रूप में नदीम सैफी का नाम सामने आया. नदीम अपनी जान बचाकर लंदन भाग गए. कोर्ट ने भले ही नदीम को बेगुनाह माना, लेकिन इस पूरे मामले ने प्रतिभा सिन्हा के बचे-खुचे करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया. आज प्रतिभा सिन्हा फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को भूलकर मुंबई में अपनी मां के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments