शहर के मूर्तिकार व कलाकार महेंद्र कोडवानी की कला को एक बार फिर राष्ट्रीय पहचान मिली है। राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के लिए तैयार की गई उनकी भव्य कलाकृतियों का 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अनावरण किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को उभारने की जिम्मेदारी विशेष रूप से महेंद्र कोडवानी को सौंपी गई थी। महेंद्र कोडवानी और उनकी टीम ने महज तीन माह में 20 से अधिक कलाकारों के सहयोग से जोधपुर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाने वाली पांच प्रमुख कलाकृतियां तैयार की हैं। इनमें “जोधपुर की आत्मा को समर्पित एक कलात्मक यात्रा”, “पीकॉक टेल्स : रंग, संस्कृति और मारवाड़ की आत्मा का उत्सव”, “विमान पर विराजमान भगवान शिव : कैलाश से लोककल्याण की दिव्य यात्रा”, “खेजड़ली : प्रकृति रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा” तथा “वीर दुर्गादास राठौड़ : साहस, त्याग और स्वाभिमान की अमर गाथा” शामिल हैं। कलाकृतियों में मारवाड़ की लोक संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और आस्था कलाकृतियों में फाइबर, मोजेक, कैनवास, टाइल्स, लकड़ी, कपड़ा और पारंपरिक शिल्प तकनीकों का उपयोग किया गया है। इन रचनाओं के माध्यम से जोधपुर और मारवाड़ की लोक संस्कृति, स्थापत्य कला, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। राजस्थान की आत्मा को प्रत्येक यात्री से परिचित कराना उद्देश्य महेंद्र कोडवानी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सजावटी कलाकृतियां बनाना नहीं था, बल्कि जोधपुर आने वाले प्रत्येक यात्री को राजस्थान की आत्मा, उसके रंगों, उत्सवों और लोकजीवन से परिचित कराना था। एयरपोर्ट पर स्थापित ये कलाकृतियां यात्रियों को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रथम परिचय देंगी। पहले भी मिल चुका है राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान कोडवानी इससे पहले भी देश के कई प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स में अपनी कला का योगदान दे चुके हैं। वाराणसी में संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज कुंभ, उज्जैन, चित्रकूट सहित देश के अनेक शहरों में उनकी बनाई प्रतिमाएं और कलाकृतियां स्थापित हैं। बड़ौदा, हुबली, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति एयरपोर्ट के लिए भी वे कलात्मक कार्य कर चुके हैं।
Source link
इंदौर के शिल्पकार ने सजाया जोधपुर एयरपोर्ट: 3 माह में गढ़ीं पांच भव्य कलाकृतियां; पीएम मोदी आज करेंगे अनावरण – Indore News
RELATED ARTICLES

