Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर में दो मेडिकल स्टोर को किया सीज: सीएमएचओ बोले- एक...

उदयपुर में दो मेडिकल स्टोर को किया सीज: सीएमएचओ बोले- एक में दवा खरीद में अनियमिता​, दूसरी बिना लाइसेंस के हो रही थी संचालित – Udaipur News



उदयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दो मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। पहली कार्रवाई प्रतापनगर स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर और दूसरी पुरोहितों की मादड़ी स्थित आशीर्वाद मेडिकल स्टोर पर की गई।

.

सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि कलेक्टर नमित मेहता के आदेश पर प्रताप नगर स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर आरजीएचएस में दवा खरीद को लेकर अनियमितता पाई गई।

मौके पर ​एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल और शरद पाटीदार द्वारा इसकी जांच की गई, जिसमें खामी सामने आई। आरजीएचएस के अन्तर्गत एक मेडिकल स्टोर द्वारा सीमा से अधिक दवा बेचने से अनियमितता सामने आई। इसे लेकर पिछले तीन वर्षों के बिलों की जांच की गई। जांच अभी जारी है। जांच पूरी कर कलेक्टर को रिपोर्ट दी जाएगी।

मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के हो रहा था संचालित डिप्टी सीएमएचओ डॉ विक्रम सिंह और डॉ प्रणव भावसार ने पुरोहितों की मादड़ी स्थित आशीर्वाद मेडिकल स्टोर पर दूसरी कार्रवाई की। यह मेडिकल स्टोर बिना अनुमति यानी लाइसेंस के संचालित हो रहा था। ऐसे में इसे सीज किया गया।

सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर के बाहर ये दर्शाया गया कि यहां तीन डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिया जाता है लेकिन स्वयं मेडिकल स्टोर संचालक ही चिकित्सा परामर्श करता है। ईसीजी और अन्य जांच भी करना लिखा है। साथ ही डेंटल क्लिनिक का भी संचालन किया जाता है। जांच करने पर गड़बड़ी सामने आई। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments