Friday, June 26, 2026
Homeबिज़नेसरिटायरमेंट के बाद चाहिए पक्की पेंशन? समझिए एन्युटी प्लान का पूरा गणित

रिटायरमेंट के बाद चाहिए पक्की पेंशन? समझिए एन्युटी प्लान का पूरा गणित


Last Updated:

अगर आप भी पेंशन जैसी गारंटीड इनकम चाहते हैं, तो एन्युटी प्लान आपके काम आ सकता है. इसमें एकमुश्त निवेश करने के बाद आपको तय अंतराल पर रेगुलर कमाई होती है. लेकिन निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि एन्युटी प्लान कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Zoom

बुढ़ापे में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत!

नई दिल्ली. रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता यह नहीं होती कि आपने कितना पैसा जोड़ा है, बल्कि यह होती है कि वह पैसा कब तक चलेगा. बढ़ती उम्र, महंगे इलाज और लंबी जिंदगी के कारण ज्यादातर लोगों को डर रहता है कि कहीं बुढ़ापे में उनके पैसे खत्म न हो जाएं. इसी डर को दूर करने का एक बेहतरीन जरिया है एन्युटी प्लान (Annuity Plan). यह एक ऐसा फाइनेंशियल प्रोडक्ट है जो आपके एकमुश्त पैसे को रेगुलर इनकम में बदल देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता.

क्या है एन्युटी प्लान?
एन्युटी प्लान लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से दिया जाने वाला एक प्रोडक्ट है. इसमें आप कंपनी को एक बड़ी रकम एक साथ देते हैं और बदले में कंपनी आपको जीवनभर या एक तय समय तक नियमित रूप से पैसे देती है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से यह तय कर सकते हैं कि आपको यह पैसा महीने में चाहिए, हर तीन महीने में, छह महीने में या साल में एक बार.

एन्युटी प्लान के टाइप
बाजार में कई तरह के एन्युटी प्लान मौजूद हैं, जैसे:

  • लाइफ एन्युटी: इसमें आपको तब तक पेंशन मिलती है जब तक आप जीवित हैं.
  • जॉइंट लाइफ एन्युटी: इसमें पॉलिसी होल्डर की मौत के बाद उसके पार्टनर (पति/पत्नी) को जीवनभर पेंशन मिलती रहती है.
  • रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस: कुछ प्लान ऐसे होते हैं जिनमें पॉलिसी होल्डर की मौत के बाद उसका पूरा पैसा नॉमिनी को वापस मिल जाता है, जबकि कुछ प्लान में पैसा वापस नहीं मिलता लेकिन पेंशन की रकम ज्यादा होती है.

क्यों चुनते हैं लोग एन्युटी प्लान?
शेयर बाजार गिरे या बढ़े, आपकी पेंशन फिक्स रहती है. यह आपकी पूरी जिंदगी को कवर करता है, जिससे बुढ़ापे में हाथ खाली होने का खतरा नहीं रहता. रिटायरमेंट के बाद बार-बार निवेश बदलने या शेयर बाजार देखने का झंझट नहीं रहता.

निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर महंगाई तेजी से बढ़ती है, तो फिक्स पेंशन की वैल्यू समय के साथ कम लगने लगती है. एक बार एन्युटी में पैसा डालने के बाद उसे बीच में अचानक निकालना बहुत मुश्किल होता है. बुढ़ापे को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए केवल एन्युटी पर निर्भर न रहें. अपने पैसों का एक हिस्सा एन्युटी में लगाएं ताकि फिक्स इनकम आती रहे और कुछ हिस्सा ऐसी जगहों पर लगाएं जहां महंगाई को मात देने वाले रिटर्न मिल सकें.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments