Samsung ने 2024 में अपना पहला Galaxy Ring मार्केट में उतारा था। सैमसंग के बाद अब Apple भी अपने पहले स्मार्ट रिंग को लॉन्च करने की तैयारी में है। एप्पल का यह रिंग पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बारे में कंपनी जल्द ही अनाउंस कर सकती है। हाल में एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि एप्पल का यह स्मार्ट रिंग डेवलपमेंट फेज में है। हालांकि, इस स्मार्ट रिंग के बारे में और कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
एप्पल का स्मार्ट रिंग
Kosutami नाम के यूजर ने X हैंडल से दावा किया है कि iRing अभी डेवलपमेंट फेज में है। यह अच्छा सरप्राइज है। एप्पल का यह वियरेबल डिवाइस जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है, हालांकि, इसकी टाइमलाइन के बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है। एप्पल का अगला इवेंट सितंबर में आयोजित किया जाएगा। इसमें iPhone 18 Pro सीरीज के साथ-साथ पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra पेश किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी अपने पहले रिंग के बारे में अनाउंसमेंट कर सकती है।
पिछले दिनों भी आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एप्पल अपने प्रोडक्ट लाइन-अप को एक्सपेंड करने वाला है। इसमें वियरेबल और फिटनेस डिवाइसेज भी शामिल हैं। iRing भी एप्पल की इसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा हो सकती है। एप्पल का यह स्मार्ट रिंग सैमसंग के Galaxy Ring को कई मामलो में चुनौती दे सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी रिंग
Samsung Galaxy Ring के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्ट वियरेबल डिवाइस 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसे सैमसंग ने ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर में पेश किया है। इसमें सभी हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम लगा है। साथ ही, यह 10ATM वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है। इसकी साइज 5 से लेकर 13 तक है यानी यह आपकी उंगली की साइज के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
एप्पल का भी स्मार्ट रिंग कई सारे हेल्थ फीचर्स से लैस होगा। सैमसंग की तरह यह भी लाइट वेट का हो सकता है और इसमें भी कई दिनों का बैटरी बैकअप मिल सकता है। एप्पल के इस स्मार्ट रिंग के अलावा सैमसंग भी गैलेक्सी रिंग के दूसरे वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। Galaxy Ring 2 को कंपनी इस साल पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें – साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, सरकार ने जारी की चेतावनी

