Friday, June 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानचोरी का वाहन खरीदने का आरोपी भीलवाड़ा से गिरफ्तार: पहले बरामद...

चोरी का वाहन खरीदने का आरोपी भीलवाड़ा से गिरफ्तार: पहले बरामद हुई थीं 4 लग्जरी कारें; पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया था – Dausa News




दौसा सदर थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भैरूलाल जाट (40) निवासी नयागांव, थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य भोपाल सिंह मीना और अजय योगी निवासी ओण्ड मीना को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर तीन चोरी की स्विफ्ट कारें और एक बिना नंबर की टाटा हैरियर एसयूवी बरामद की गई थी। साथ ही वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि बरामद टाटा हैरियर एसयूवी को भैरूलाल जाट ने खरीदा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर वह वाहन छोड़कर फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस ने लगातार तलाश के बाद उसे नयागांव, जिला भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments