Friday, June 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश'अब खाकी पर फायर होगा' कहने वाला आरोपी गिरफ्तार: तीन दिन...

‘अब खाकी पर फायर होगा’ कहने वाला आरोपी गिरफ्तार: तीन दिन पुलिस रिमांड पर, आर्मी ऑफिसर के घर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग – Satna News




सतना में आर्मी ऑफिसर के घर पर गोली चलाने वाले मास्टरमाइंड और 10 हजार रुपये के इनामी अमित सोनी उर्फ बंटा (25 वर्ष) को 20 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड मंजूर कराई गई है। अमित सोनी बाल्मीक मोहल्ला, सिंधी कैंप का निवासी है। आर्मी ऑफिसर के बेटे पर घर के बाहर की थी फायरिंग
यह घटना 5 जून को कोलगवां थाना क्षेत्र के घूरडांग में हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर बंटा ने अपने साथियों अमर सिंह, अभिज्ञान त्रिपाठी, अंकित सिंह और युवराज उर्फ राजाबाबू के साथ मिलकर एयरफोर्स अधिकारी रामदास सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान उनके बेटे हर्ष प्रताप सिंह (22 वर्ष) की हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में वारदात के अगले ही दिन अंकित और युवराज को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में अमर और राजाबाबू को मुंबई पुलिस की मदद से पकड़ा गया। फरारी में मदद करने वाले एक अन्य आरोपी को भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मास्टरमाइंड बंटा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को दी थी धमकी- अब खाकी पर फायर होगा
पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित सोनी चोरी-छिपे सतना लौट रहा है। इसके बाद बाइपास रोड पर एक ढाबे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी और फरारी में मदद करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए 27 जून तक की रिमांड हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वारदात के बाद फरारी के दौरान अमित सोनी उर्फ बंटा ने अपने साथियों के साथ एक चलते वाहन में वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा था, जिसमें बंटा ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि “अब खाकी की बारी है।”
इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… “पुलिस ट्रैक करके दिखाए, अब खाकी पर फायर होगा” सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग और उनके बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी अमित सोनी उर्फ बंटा अब भी फरार है। गिरफ्तारी से बचता फिर रहा आरोपी अब सोशल मीडिया पर खुलेआम पुलिस को चुनौती देता नजर आया है। पूरी खबर पढे़ं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments