Friday, June 19, 2026
Homeबॉलीवुडवो लो बजट फिल्म, जिसके लिए शाहरुख खान ने माफ किए 42...

वो लो बजट फिल्म, जिसके लिए शाहरुख खान ने माफ किए 42 लाख रुपए, बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹80 करोड़


Last Updated:

‘देऊळ बंद 2’ इस साल की मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है. फिल्म के लिए शाहरुख खान ने बहुत मदद की है. इसका खुलासा इसके डायरेक्टर प्रविण तरडे ने किया है. 21 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अभी तक मराठी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. यह अबतक की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शामिल हो गई है.

‘देऊळ बंद 2’ के डायरेक्टर प्रविण तरडे ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी आर्थिक समस्या के लिए एक बड़ी मदद की. शाहरुख ने अपनी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को फिल्म के डिजिटल सिनेमा पैकेज (डीसीपी) से जुड़े करीब 42 लाख रुपये के बिल को माफ को किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah

‘देऊल बंद 2’ करीब 8-10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और अब यह अब तक की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, इसका सिनेमाघरों तक पहुंचना आसान नहीं था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

निर्देशक प्रविण तरडे ने अभिजात मराठी फिल्मी से बातचीत में बताया कि मेकर्स ने फिल्म के डीसीपी तैयार करवाने के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से कॉन्टैक्ट किया था, जो थिएटर में फिल्म दिखाने के लिए जरूरी डिजिटल फॉर्मेट है. टीम ने इसके लिए करीब 12 लाख रुपये अलग रखे थे. लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि फाइनल बिल करीब 42 लाख रुपये का है. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Deool Band 2 Shah RUkh

प्रविण तरडे ने बताया कि यह रकम मेकर्स के लिए बड़ी चिंता बन गई, क्योंकि उनके पास सीमित संसाधन थे लेकिन वे फिल्म को बड़े लेवेल पर रिलीज करना चाहते थे. प्रविण ने कहा, “बिल 42 लाख रुपये का आया. हमारे पास इतने पैसे नहीं थे, न ही कोई ऐसा स्रोत था जिससे हम ये रकम जुटा पाते.” इसके बाद उन्होंने रेड चिलीज से संपर्क किया और समझाया कि ‘देऊळ बंद 2’ एक क्षेत्रीय मराठी फिल्म है, जो सीमित बजट में बनी है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah RUkh

मामला आखिरकार शाहरुख खान तक पहुंचा, जिन्होंने अपनी तकनीकी टीम से फिल्म और उसके मेकर्स के बारे में जानकारी ली. टीम ने उन्हें बताया कि ‘देऊळ बंद 2’ उन्हीं मेकर्स की फिल्म है, जिन्होंने ‘मुलशी पैटर्न’ बनाई थी, जिसे बाद में सलमान खान की ‘अंतिम’ के रूप में हिंदी में बनाया गया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah RUkh

जब शाहरुख को पता चला कि डीसीपी तैयार है लेकिन पेमेंट न होने के कारण नहीं दिया जा रहा, तो उन्होंने रेड चिलीज को तुरंत डीसीपी रिलीज करने के लिए कहा. प्रविण तरडे ने कहा, “शाहरुख खान ने बस इतना कहा, ‘इनका बिल माफ कर दो. यह मराठी फिल्म है. इन्हें डीसीपी दे दो. पेमेंट बाद में देख लेंगे. अगर फिल्म अच्छी है तो इन्हें डीसीपी दे दो.'” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah RUkh

प्रविण तरडे ने शाहरुख खान और रेड चिलीज टीम की तारीफ की. उन्होंने मराठी सिनेमा का सम्मान किया और आर्थिक पहलुओं से ऊपर फिल्म को रखा. उन्होंने कहा कि शाहरुख का सपोर्ट इसलिए भी खास था क्योंकि उस वक्त किसी को नहीं पता था कि ‘देऊळ बंद 2’ हिट होगी या नहीं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah RUkh

प्रविण तरडे ने कहा, “शाहरुख खान ने जो किया, जब फिल्म कुछ भी नहीं थी, जब किसी को नहीं पता था कि चलेगी या नहीं, वह हमेशा याद रहेगा. मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.” उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि वे शाहरुख के लिए खुद फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित करना चाहते हैं. प्रविण ने ही फिल्म की कहानी और डायरेक्शन किया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deool Band 2 Shah RUkh

‘देऊळ बंद 2’ में स्नेहल तरडे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मोहन जोशी एक बार फिर स्वामी समर्थ के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म किसान आत्महत्या और आस्था-अनास्था के जटिल संघर्ष को दिखाती है. इसकी भावनात्मक कहानी और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसे मराठी सिनेमा का ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बना दिया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments