Last Updated:
Bollywood Blockbuster Song : प्रोड्यूसर ने सिंगर को ब्लैंक चेक दिया. फिर भी सिंगर ने मुंहमांगा पैसा नहीं लिया. अपने दिल की आवाज सुनी. अपने माता-पिता के सिखाए संस्कारों से मुंह नहीं मोड़ा. ऐसा सुपरहिट गाना रिकॉर्ड किया कि जिसे सुनकर जवां दिल आज भी तड़प उठते हैं. फिल्म मिथुन चक्रवर्ती की थी. इस गाने की शूटिंग उनके ऊटी स्थित मोनार्क होटल में हुई थी. मूवी भी सुपरहिट निकली. गाना सिंगर पर भी फिल्माया गया. यह गाना कौन सा था, फिल्म कौन सी थी, सिंगर कौन था, आइये जानते हैं दिलचस्प फैक्ट्स…..
वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे फिल्म प्रोड्यूसर राजीव बब्बर को पूरे रास्ते में एक ही सिंगर के गाने सुनाई दिए. ये गाने थे ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ और ‘आवारा हवा का झोका हूं’. होटल-ढाबों पर इस गाने की धूम मची हुई थी. उन्हें दिनों राजीव बब्बर बॉलीवुड सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे थे. वैष्णो देवी से लौटते ही उन्होंने सिंगर से संपर्क किया. मिथुन चक्रवर्ती के ऊटी स्थित मोनार्क होटल में उससे अपनी एक फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड करवाया. तीन बार शूटिंग करवाई. गाना सुपरहिट हो गया. राजीव बब्बर ने सिंगर को ब्लैंक चेक दिया. यह गाना कौन था ‘इश्क और प्यार का मजा लीजिए’ जिसे अल्ताफ राजा ने गाया था.

‘शपथ’ फिल्म 12 दिसंबर 1997 को रिलीज हुई थी. बतौर डायरेक्टर राजीव बब्बर की पहली फिल्म थी. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, विनीता और राम्या कृष्णा लीड रोल में थे. इसके अलावा कादर खान, रजा मुराद, रंजीत, शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर अहम भूमिकाओं में थे. जैकी श्रॉफ के होने से फिल्म ऊंचे दाम में बिकी थी. फिल्म की स्टार वैल्यू बढ़ गई थी. जैकी श्रॉफ उन दिनों अपना प्रोडक्शन हाउस जेएसईएल (JSEL) शुरू करने जा रहे थे, ऐसे में उन्हें पैसे की जरूरत थी. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म साइन कर ली थी.

स्टोरी-स्क्रीनप्ले संजय कुमार ने लिखा था. डायलॉग अनवर खान ने लिखे थे. म्यूजिक आनंद-मिलिंद का था. गीतकार समीन अनजान थे. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजीव बब्बर थे. फिल्म की शुरुआत में बैकग्राउंड में ‘शपथ शपथ’ सुनाई देता है. हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म में खतरनाक विलेन रामी रेड्डी ने पॉजिटिव रोल किया था. मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट नजर आई एक्ट्रेस विनीता को 2003 में वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था. हालांकि 2004 में उन पर लगे आरोप झूठे साबित हुए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के दो गाने ‘इश्क और प्यार का मजा लीजिए’ और ‘मुंडा गोरा रंग देखके दीवाना हो गया’ खूब पॉप्युलर हुए. ‘इश्क और प्यार का मजा लीजिए’ गाना गजल गायक अल्ताफ राजा ने गाया था. इस गाने में वो मिथुन चक्रवर्ती-जैकी श्रॉफ के साथ परफॉर्म करते भी नजर आए थे.

अल्ताफ राजा के ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ एल्बम के गाने सुनने के बाद प्रोड्यूसर राजीव बब्बर ने उन्हें ‘शपथ’ फिल्म में गाने का मौका दिया था. संगीतकार आनंद-मिलिंद के साथ अल्ताफ राजा ने गाने की रिहर्सल की थी. गाने में ‘सरगम’ सुनाई देती है जिसे अल्ताफ राजा ने अपनी ओर से जोड़ा था. गाना सनी सुपर साउंड में दो घंटे में रिकॉर्ड हुआ था. प्रोडक्शन टीम के साथ अल्ताफ ऊटी गए. वहां पर मिथुन चक्रवर्ती के मोनार्क होटल में तीन दिन में गाना शूट हुआ.

अल्ताफ राजा 1996 में रातोंरात चर्चा में तब आए थे जब वीनस कंपनी ने ‘तुम तो ठहरे परदेशी’ नाम से उनका एक कैसेट एल्बम लॉन्च किया था. म्यूजिक एल्बम के सभी गाने सुपर-डुपर हिट हुए थे. पान की दुकानों, टेपों-ऑटो में, शादी-बारात में एल्बम के गाने बजते थे. करीब 70 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. एल्बम में म्यूजिक मोहम्मद शैफी नियाजी ने दिया था.

2.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘शपथ’ ने 8 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म सरप्राइजिंग सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन ने बड़ी फिल्मों को जबर्दस्त टक्कर दी थी. फिल्म और गाने की जबर्दस्त कामयाबी के बाद अल्ताफ राजा एक दिन प्रोड्यूसर राजीव बब्बर के ऑफिस गए. उन्होंने ब्लैंक चेक दिया और कहा कि आप जितना अमाउंट चाहें भर सकते हैं. अल्ताफ राजा ने सिर्फ 80 हजार रुपये गाने के लिए. उन दिनों कई सिंगर 2 से 5 लाख रुपये लेते थे. फिर भी अल्ताफ राजा ने ज्याद पैसा नहीं लिया. अल्ताफ राजा ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था.

