Last Updated:
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी दूसरी पारी शुरू की. तब उन्होंने कुछ नियम खुद के लिए बनाए. वह केवल ऐसे रोल्स करना चाहती थीं जो उम्मीद और खुशियों से भरी हों, न कि ऐसी जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान या तनाव में डाल दें. हालांकि, अपने इस नियन के बावजूद उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई एक डार्क और डिस्टर्बिंग वेब सीरीज में काम किया, जिसकी चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है, जिसका नाम है ‘राख’.
नई दिल्ली. 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपने करियर को लेकर एक खास नियम बना लिया था. स्टेज-4 मेटास्टेटिक कैंसर से उबरने के बाद वह सिर्फ ऐसे किरदार निभाना चाहती थीं, जो उम्मीदों से भरे हों. वह दोबारा ऐसे रोल नहीं करना चाहती थीं जो उन्हें इमोशनल रूप से परेशान करें या पुराने मुश्किल दौर की याद दिलाएं. हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ के लिए उन्होंने ये नियम तोड़ दिया.

कहते हैं कुछ दिनों को भूलना मुश्किल होता है. हालांकि, वक्त के साथ ये यादें थोड़ी धुंधली जरूर हो जाती हैं. साल 2018 में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को ‘स्टेज 4 मेटास्टैटिक कैंसर’ का पता चला था. इस खतरनाक बीमारी से एक लंबी और दर्दनाक लड़ाई उन्होंने लड़ी. उन्होंने साल 2022 में वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से एक्टिंग की दुनिया में शानदार वापसी की. कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उबरने के बाद सोनाली ने तय किया था कि वह केवल हल्के-फुल्के और पॉजिटिव किरदार ही निभाएंगी. वह किसी भी ऐसे काम का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, जो उनके पुराने जख्मों या मानसिक तनाव को दोबारा ट्रिगर कर दे. फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 से बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने अपनी इस जर्नी, मानसिक स्थिति और सिनेमाई दुनिया में वापसी को लेकर खुलकर बात की. सोनाली ने बताया कि कैंसर से ठीक होने के बाद उनके लिए फिल्मों में काम करने का पैमाना बदल गया था. उन्होंने सैफ अली खान के साथ आई उनकी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ जैसी कॉमेडी फिल्में थीं. उन्होंने याद किया कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने और सैफ ने कितना मजा किया था और सेट पर कितनी पॉजिटिव एनर्जी थी. फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनाली का मानना है कि आज के दौर में ऐसी हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली कहानियां बहुत कम लिखी जा रही हैं. वह दोबारा किसी ऐसे डिस्टर्बिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मानसिक रूप से टूटना नहीं चाहती थीं. सोनाली बेंद्रे की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘राख’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, उनके इस पैमाने से बिल्कुल उलट थी. फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram

यह सीरीज 1978 के दिल्ली के बेहद खौफनाक और चर्चित ‘रंगा-बिल्ला’ हत्याकांड पर आधारित एक डार्क क्राइम थ्रिलर है. सीरीज में सोनाली बेंद्रे ने एक पीड़ित और शोकग्रस्त मां (मोना अरोड़ा) का बेहद गंभीर किरदार निभाया है, जिसके दो बच्चों का बेरहमी से अपहरण और मर्डर कर दिया जाता है.

सोनाली ने स्वीकार किया कि ‘राख’ जैसी डार्क स्क्रिप्ट उनकी बकेट लिस्ट में बिल्कुल नहीं थी और वह इसके लिए तैयार भी नहीं थीं. लेकिन जब निर्देशक प्रोसित रॉय और उनकी टीम ने उन्हें इसकी स्क्रिप्ट सुनाई, तो वह ना नहीं कह सकीं. सोनाली ने कहा, ‘इसकी कहानी और मेरा किरदार इतना दमदार था कि मेरे पास मना करने का कोई रास्ता ही नहीं बचा था. यह अनुभव मेरे लिए बेहद अद्भुत रहा.’ फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram

सीरीज में अली फजल और आमिर बशीर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. सोनाली ने माना कि भले वह सीरीज में अपने स्क्रीन टाइम पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. वह चाहती थीं कि पर्दे पर और ज्यादा दिखतीं. हालांकि, उन्हें खुशी है कि उन्होंने यह रिस्क लिया. फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram

90 के दशक की फिल्मों और आज के दौर की तुलना करते हुए सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘अगर मैं 90 के दशक में इस उम्र में होती तो मुझे वो किरदार कभी नहीं मिलते जो आज मिल रहे हैं. आज ओटीटी के आने से कहानी कहने के तरीके बदल गए हैं. भले ही मेकर्स आज मुझे लेकर थोड़े असमंजस में रहते हैं कि मुझे कहां फिट किया जाए, लेकिन मैं इस नए दौर और नए किरदारों के लिए बेहद आभारी हूं. फोटो साभार-@iamsonalibendre/Instagram

