Thursday, June 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAmazon Prime Day सेल की आ गई डेट, 72 घंटे तक प्राइम...

Amazon Prime Day सेल की आ गई डेट, 72 घंटे तक प्राइम मेंबर्स के लिए सबकुछ रहेगा सस्ता


Amazon ने फाइनली अपने अपकमिंग Prime Day Sale की डेट अनाउंस कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने ही अपने प्राइम डे की घोषणा की थी, जिसमें कंपनी ने कंफर्म किया था कि यह सेल जुलाई में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अब कंपनी ने इसकी तारीख अनाउंस कर दी है। अमेजन प्राइम डे इस साल 72 घंटे यानी तीन दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें प्राइम यूजर्स को हर प्रोडक्ट काफी सस्ते में मिलेगा।

72 घंटे चलेगी सेल

अमेजन की ये प्राइम डे सेल 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह कंपनी का 10वां प्राइम डे सेल होगा, जिसकी वजह से कंपनी बड़े ऑफर्स दे सकती है। 4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई के बीच चलने वाले इस सेल में यूजर्स को 4 जुलाई रात 12 बजे से लेकर 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक सभी प्रोडक्ट्स काफी सस्ते में मिलेंगे। इसके अलावा कुछ ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स ऑफर की जाएगी।

बैंक ऑफर्स

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay और ICICI बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इस साल आयोजित होने वाले 10वें प्राइम डे सेल में यूजर्स को एआई द्वारा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा।

500 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

अमेजन ने कंफर्म किया है कि प्राइम डे सेल के दौरान 500 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। खास तौर पर Samsung, OnePlus जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स सेल के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, कंपनी ने अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमत में भी कटौती करने का फैसला किया है।

प्राइम सब्सक्रिप्शन हुआ सस्ता

Prime Day Sale का लाभ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को मिल सके इसके लिए कंपनी ने अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमत में भी भारी कटौती कर दी है। 1,499 रुपये वाला एनुअल मेंबरशिप अब महज 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 799 रुपये वाल प्राइम लाइट प्लान 599 रुपये में मिलेगा। साथ ही, शॉपिंग एडिशन सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये से घटाकर 299 रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – OnePlus 15R का नया 16GB वाला वेरिएंट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments