Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो: पार्टी...

मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो: पार्टी ने साधी चुप्पी, मां का फोन बंद; पत्नी से 4 साल से चल रहा है विवाद – Mainpuri News


मैनपुरीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा है।

वीडियो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। आरोपी युवक विवाहित है और वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है।

पत्नी से पिछले चार सालों से चल रहा विवाद युवक की पत्नी से पिछले चार वर्षों से इन्हीं कारणों को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दब गया। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बनाए वीडियो दिखाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

इतनी बड़ी संख्या में वीडियो के एक साथ वायरल होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने और कैसे वायरल किए।

भाजपा संगठन ने साधी चुप्पी भाजपा संगठन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन सत्ता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री से अगर और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक साथ भाजपा की नीति के भारी मात्रा में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। अगर, इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।

हालांकि वायरल वीडियो को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है। भारतीय भारतीय जनता पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments