Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानजोधपुर में 19 केंद्रों पर हुई सिविल सेवा प्री परीक्षा: कैंडिडेट्स...

जोधपुर में 19 केंद्रों पर हुई सिविल सेवा प्री परीक्षा: कैंडिडेट्स ने पेपर को बताया कठिन, कटऑफ कम होने की जताई उम्मीद; 4529 अभ्यर्थी थे रजिस्टर्ड – Jodhpur News




संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जोधपुर में इस परीक्षा में 4529 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से आयोजित की गई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4.30 तक हुई होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए। जोधपुर सहित आसपास के कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पारी में सामान्य अध्ययन-1 का पेपर हुआ। वहीं दूसरी पारी में रीजनिंग और एप्टीट्यूड आधारित पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने पेपर को पिछले पेरो की तुलना में अपेक्षाकृत कठिन बताया। पेपर पहले के मुकाबले कठिन ब्यावर जिले से परीक्षा देने आए करण चौधरी ने बताया कि दोनों पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन थे। सामान्य अध्ययन के पेपर में प्रश्नों का पैटर्न चेंज किया गया है जिसके लिए यूपीएससी जानी भी जाती है। पेपर फेक्चुअल था और कई चीजों का इसमें मिश्रण देखने को मिला। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कट ऑफ पिछले बार की तुलना में कम जाएगी। कट ऑफ कम रहने की जताई उम्मीद जोधपुर के रहने वाली शिवानी ने बताया कि प्रश्नों का स्तर चुनौतीपूर्ण रहा। दोनों पेपर में पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है जिससे इस बार कटऑफ कम रहने की संभावना है। वहीं, कुणाल परिहार ने बताया कि उन्हें सामान्य अध्ययन का पेपर थोड़ा आसान लगा, लेकिन दूसरी पारी वाला पेपर कठिन था। कुणाल के अनुसार, सामान्य अध्ययन का पेपर आसान होने से कट ऑफ बढ़ भी सकती है। वहीं जोधपुर में परीक्षा में किसी प्रकार की नकल या पेपर लीक जैसी शिकायत सामने नहीं आई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments