Sunday, May 24, 2026
Homeबिज़नेसगोल्ड में करना चाहते हैं निवेश? जानिए Gold ETF, EGR और डिजिटल...

गोल्ड में करना चाहते हैं निवेश? जानिए Gold ETF, EGR और डिजिटल गोल्ड का फर्क


Last Updated:

Gold ETF vs EGR vs Digital Gold: आजकल सोना केवल गहनों तक सीमित नहीं रह गया है. आज के समय में आपके पास 3 अहम ऑप्शन हैं- गोल्ड ETF, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स और डिजिटल गोल्ड. आइए समझते हैं कि आपके लिए इनमें से कौन सा ऑप्शन सबसे बेस्ट है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

Gold ETF, EGR और Digital Gold में से कौन बनाएगा आपको अमीर! (फोटो- एआई)

Gold ETF vs EGR vs Digital Gold: हर महीने की सैलरी से थोड़ा-थोड़ा पैसा सोने में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि Gold ETF, EGR और Digital Gold में कौन बेहतर है? आजकल बिना ज्वेलरी खरीदे भी डिजिटल तरीके से गोल्ड में निवेश करना बेहद आसान हो गया है. कोई 10 रुपये से शुरुआत कर रहा है, तो कोई SIP की तरह Gold ETF खरीद रहा है. लेकिन हर ऑप्शन के अपने फायदे-नुकसान हैं. ऐसे में निवेश से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि आपकी कमाई और जरूरत के हिसाब से सबसे स्मार्ट ऑप्शन कौन सा है?

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)
गोल्ड ईटीएफ एक ऐसा फंड है जो सोने की कीमत को ट्रैक करता है। यह शेयर बाजार में शेयरों की तरह खरीदा और बेचा जाता है. इसमें चोरी होने, लॉकर का किराया देने या प्योरिटी की कोई टेंशन नहीं होती. नौकरीपेशा लोग हर महीने एक छोटी रकम के जरिए इसमें SIP भी कर सकते हैं. यह पूरी तरह सेबी की ओर से रेगुलेटेड होता है.

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs)
इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) शेयर बाजार पर ट्रेड होने वाला निवेश ऑप्शन है. इसमें असली सोना सेबी-अप्रूव्ड वॉल्ट में रखा जाता है. इसमें आप सोने को डिजिटल रसीद के रूप में खरीदते हैं. इसकी शुरुआत मात्र 100 मिलीग्राम से हो सकती है. सबसे खास बात यह है कि आप जब चाहें इस डिजिटल रसीद को असली फिजिकल सोने (सिक्के या बार) में बदल सकते हैं. पूरे देश में इसकी कीमत एक समान रहती है.

डिजिटल गोल्ड (Digital Gold)
अगर आप बिना किसी डीमैट अकाउंट के बेहद आसान तरीके से सोना खरीदना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड आपके लिए है. आप Paytm या PhonePe जैसे ऐप्स के जरिए घर बैठे 24 कैरेट प्योर सोना खरीद सकते हैं. इसमें आप मात्र 10 रुपये जैसी बेहद छोटी रकम से भी शुरुआत कर सकते हैं. यह उनके लिए बेस्ट है जो बहुत कम पैसों से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि यह सेबी या आरबीआई की ओर से रेगुलेटेड नहीं होता है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए कौन सा ऑप्शन है बेहतर?
अगर आप हर महीने रेगुलर निवेश करना चाहते हैं और सुरक्षित, पारदर्शी तथा कम झंझट वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो Gold ETF सबसे बेहतर माना जा सकता है. अगर भविष्य में फिजिकल गोल्ड लेने की योजना है, तो EGR उपयोगी हो सकता है. वहीं छोटे निवेश और सुविधा के लिए Digital Gold अच्छा विकल्प है, लेकिन इसमें रेगुलेशन की कमी और अतिरिक्त चार्ज का ध्यान रखना जरूरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय के निवेश के लिए Gold ETF फिलहाल सबसे बेहतर ऑप्शन है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments