Friday, July 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानएसीबी ने रीको के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते दबोचा: लीज...

एसीबी ने रीको के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते दबोचा: लीज डीड निष्पादन के बदले मांगी थी 85 हजार रुपए की रिश्वत – Beawar News




भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के दो अधिकारियों को शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन अधिकारियों पर ब्यावर में लीज डीड के निष्पादन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए और जूनियर असिस्टेंट कमलेश को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। कुल 85 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई है। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। इसके बाद एक योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें दोनों आरोपियों को रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता और ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में की गई। डीआईजी ओमप्रकाश मीणा ने इसका पर्यवेक्षण किया, जबकि डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी टीम ने ब्यावर स्थित रीको कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन कर मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments