Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में गड्ढे में बेकाबू होकर पलटा टोटो: एक ही परिवार...

औरंगाबाद में गड्ढे में बेकाबू होकर पलटा टोटो: एक ही परिवार के छह लोग घायल, रेलवे स्टेशन जा रहे थे सभी – Aurangabad (Bihar) News




औरंगाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत फेसर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसा हो गया। उन्थू से राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को जोड़ने वाली नहर रोड पर सड़क में बने गहरे गड्ढे में पड़कर एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान बरवाडीह गांव निवासी संतोष कुमार, उनकी पत्नी गुड़िया देवी, संगीता कुमारी और परिवार के तीन बच्चों के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। ट्रेन पकड़ने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे यात्री घायलों के परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार छत्तीसगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गांव से इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिजर्व कर अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। परिवार को ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए वे उन्थू नहर रोड के रास्ते स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। ऑटो पलटते ही उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर रोड की स्थिति लंबे समय से खराब है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। खासकर बरसात के दिनों में यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और उसके रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरकार सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में सड़कें जल्द ही जर्जर हो जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्थू नहर रोड के गड्ढों को अविलंब भरवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और खराब सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments