Friday, July 10, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज मॉडल अस्पताल में क्रिएटिनिन जांच डेढ़ महीने से ठप: किडनी...

गोपालगंज मॉडल अस्पताल में क्रिएटिनिन जांच डेढ़ महीने से ठप: किडनी मरीजों को निजी लैब में कराने पड़ रहे महंगे टेस्ट – Gopalganj News




गोपालगंज के मॉडल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पिछले डेढ़ महीने से क्रिएटिनिन की जांच बंद है। इससे किडनी के सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। ओपीडी से बिना जांच लौट रहे मरीज अस्पताल में रोजाना गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें कई ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें डॉक्टर किडनी की स्थिति जानने के लिए क्रिएटिनिन टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। जांच बंद होने के कारण अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों और ओपीडी में आने वाले रोगियों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। निजी लैब 400 से 500 रुपए तक वसूल रहे सरकारी अस्पताल में यह जांच मुफ्त होती है। व्यवस्था ठप होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी लैब में एक क्रिएटिनिन जांच के लिए 400 से 500 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई मरीज पैसे के अभाव में बिना जांच कराए ही घर लौटने को मजबूर हैं। क्रिएटिनिन रिपोर्ट डॉक्टरों के लिए मरीजों के इलाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होती है। जांच के अभाव में मरीजों के परिजनों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। डेढ़ महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है।इस संदर्भ में ऑफ कैमरा लैब के इंचार्ज विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक डेढ़ माह से क्रिएटिनिन रि एजेंट (केमिकल) खत्म होने के कारण जांच नहीं हों पा रही है। सिविल सर्जन बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं हम लोगों ने लिखित सूचना अस्पताल प्रशासन को दे दिए है। सबसे बदतर स्थिति अस्पताल के वार्डों में भर्ती लेकिन अभी तक केमिकल उपलब्ध नहीं हुआ है जिसके कारण जांच प्रभावित हो रही है। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ मो इशराइल अहमद ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है नहीं मुझे इसकी किसी ने जानकारी दी है। मामले की जांच की जाएगी कि आखिर इतने दिनों से क्रिएटिनिन की जांच क्यों नहीं हो रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments