Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में बारिश-आंधी के करण महिला की मौत: अंधड़ से बचने...

जयपुर में बारिश-आंधी के करण महिला की मौत: अंधड़ से बचने के लिए लिया था फार्म हाउस की दीवार का सहारा, वो ही गिर गई – Jaipur News



जयपुर जिले के बस्सी उपखंड के जटवाड़ा गांव में आंधी के वजह से फार्म हाउस की दीवार गिर गई। इस दौरान बारिश से बचने के लिए दीवार के पास खड़ी महिला की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।मृतका शांति देवी जटवाड़ा इलाके की रहने वाली थी। शांति देवी लक्ष्मीपुरा बा

.

जानकारी के मुताबिक, अचानक आए अंधड़ और बारिश से बचने के लिए शांति देवी पास स्थित एक फार्म हाउस की दीवार के पास जाकर खड़ी हो गई। इस दौरान फार्म हाउस की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से शांति की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने शव उठाने से मना किया

घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले के सामने शव उठाने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि यह फार्म हाउस मालिक की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसीपी, नायब तहसीलदार, और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments