Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमैनपुरी में छात्र व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,...

मैनपुरी में छात्र व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्रज प्रांत ने किया आयोजन – Mainpuri News


मुकेश कुमार | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्र व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू।

मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), ब्रज प्रांत द्वारा आयोजित ‘छात्र व्यक्तित्व विकास शिविर 2026’ का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर, बंसी गोहरा में हुआ। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा और राष्ट्रभावना को सशक्त करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन CO ट्रैफिक दीपशिखा सिंह, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजिका श्रद्धा राठौर, जिला कला मंच संयोजिका दिव्या राठौर और अशफा अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, संस्कारित और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने के लिए प्रेरित किया।

CO ट्रैफिक दीपशिखा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज की छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने आत्मरक्षा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को युवतियों को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सिंह ने विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया।

सुश्री श्रद्धा राठौर ने कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, संस्कार, कला और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय है। उन्होंने ऐसे शिविरों को छात्राओं को नई दिशा प्रदान करने वाला बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित परिषद कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान योग, सेल्फ डिफेंस, मेहंदी, नृत्य, करियर काउंसलिंग, साइबर सुरक्षा और महिला स्वास्थ्य जैसे विषयों पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर राखी राजपूत, गौतमी, दुर्गा शर्मा, अमृता, पूजा, साक्षी, एकता शाक्य सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, परिषद कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments