Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत: JCB...

मधुबनी में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत: JCB से खोदे गए गड्ढे में नहाते समय गहरे पानी में गया – Madhubani News




मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नूरचक गांव में शुक्रवार को एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरचक निवासी मोहम्मद इरफान के पुत्र अमिताभ बच्चन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के पास जेसीबी मशीन से मिट्टी कटाई के कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया था। बारिश और आसपास का पानी जमा होने से यह गड्ढा तालाब का रूप ले चुका था। भीषण गर्मी के चलते गांव के कुछ बच्चे वहां नहाने गए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं नहाने के दौरान अमिताभ बच्चन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बिस्फी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments