Tuesday, July 7, 2026
Homeराज्यबिहारDM-SP ने कामेश्वर नाथ मंदिर का किया इंस्पेक्शन: श्रावणी मेला सुरक्षा...

DM-SP ने कामेश्वर नाथ मंदिर का किया इंस्पेक्शन: श्रावणी मेला सुरक्षा में पुलिस को 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश – Sheikhpura News




शेखपुरा में श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और एसपी हिमांशु ने गिरिहिन्डा पहाड़ का संयुक्त दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ पर स्थित महाभारत कालीन बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण किया और शिवलिंग के दर्शन किए। जिला पदाधिकारी ने सावन महीने में लगने वाले इस प्रसिद्ध मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा कामेश्वर नाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं, जिसके कारण सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैद रहे ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए, एसपी हिमांशु ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल, कैमरे और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाए। भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि महिला और पुरुष श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सुलभ दर्शन कर सकें। एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी आपातकालीन या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैद रहे ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, लाइटिंग और रास्तों की मरम्मत का काम तुरंत पूरा किया जाए। गिरिहिन्डा पहाड़ पर स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी है। सावन के महीने में इस स्थान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है, जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी शिवभक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अन्य वरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मी भी उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments