शिवपुरी शहर के कमलागंज थीम रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह आइसक्रीम से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान से टकरा गई। इस हादसे में मकान का छज्जा टूट गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक चालक ने नियंत्रण खोया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सीधे मकान के छज्जे और दीवार से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त मकान के बाहर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
Source link
बोलेरो पिकअप मकान से टकराई, छज्जा टूटा: कमलागंज थीम रोड पर आइसक्रीम से भरा वाहन अनियंत्रित हुआ – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

