मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में शनिवार दोपहर करंट लगने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय के परिवार के सदस्य मवेशियों को चराने ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव में लगे एक विद्युत पोल के पास पहुंचते ही दुधारू गाय करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं दिया ध्यान ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विद्युत पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा था। पोल की अर्थिंग और रखरखाव ठीक नहीं होने के कारण आसपास की जमीन में करंट फैल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली कंपनी से की गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि समय पर मरम्मत कराई जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था। मुआवजे की मांग, न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी पीड़ित किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की भी अपील की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव के सभी जर्जर पोलों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि सुधार और मुआवजा न मिलने पर वे आंदोलन करेंगे।
Source link
करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत: किसानों में गुस्सा, बोले- पोल की अर्थिंग ठीक नहीं थी, शिकायत पर सुधार कार्य नहीं किया – Mauganj News
RELATED ARTICLES

