Saturday, June 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल में 6 लाख की स्मैक-इंजेक्शन जब्त, 3 गिरफ्तार: महंगे शौक...

शहडोल में 6 लाख की स्मैक-इंजेक्शन जब्त, 3 गिरफ्तार: महंगे शौक पूरे करने के लिए नशीले पदार्थ बेच रहे थे युवक – Shahdol News




शहडोल जिले में कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम इस मामले का खुलासा किया और आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीला सामान जब्त किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद शहर के एक मकान पर दबिश दी गई। मौके से तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 53.6 ग्राम स्मैक और 880 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। शौक पूरे करने के लिए नशे का कारोबार कर रहे थे गिरफ्तार युवकों की पहचान ऋषभ तिवारी, नितिन यादव और संदीप यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पैसा कमाने और शौक पूरे करने के लिए नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब यह जांच की जा रही है कि नशीला सामान कहां से आता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments