Sonia Ghandhi Health News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता – द मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को सर्जरी के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी तक अस्पताल या परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. फिलहाल उनकी सेहत और सर्जरी से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

