Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानकरंट लगने से 26 साल के युवक की मौत: तार बांधते...

करंट लगने से 26 साल के युवक की मौत: तार बांधते समय 20 फीट ऊंचाई से गिरा, लाइन चालू थी – Kota News




कोटा में बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे निमोदा के पास चंद्रवला गांव में हुआ। युवक की पहचान मोहन (26) धनावा निवासी के रूप में हुई है। करंट लगने के बाद वह करीब 20 फीट ऊंचे पोल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने बताया मोहन आठवीं तक पढ़ा लिखा था। वह पिछले 10 साल से ठेकेदार के पास लाइट का काम करता था। वह थ्री फेज व सिंगल फ्रेज लाइनों का काम करता था। रोज सुबह 8-9 बजे घर से निकलता था। मंगलवार को भी सुपरवाइजर के साथ काम पर गया था। शाम को उसके करंट लगने की सूचना मिली थी। करंट लगने से 20 फीट नीचे गिरा पता लगा मोहन चंद्रवला में लाइट का काम करने गया था। सुपरवाइजर बिजली के पोल के नीचे खड़ा था। जबकि मोहन को पोल पर चढ़ा रखा था। मोहन 11 केवी लाइन पर जंफर बांध रहा था। उसने उल्टे हाथ से लाइन को टच कर देखा लाइन चालू थी। उसे एकदम से करंट का झटका लगा और वह 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के वक्त बड़ा भाई कोटा मंडी में था। सूचना लगते तुरंत अस्पताल पहुंचा। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। काम खत्म होने के बाद भी सुपरवाइजर मोहन को साथ ले गया मोहन के दोस्त नरेंद्र योगी ने बताया कि हम साथ ही काम कर रहे थे। साइट पर काम खत्म होने पर हम निकल गए थे। सुपरवाइजर ने कहा था मैं दीगोद जा रहा हूं। मोहन को भी छोड़ दूंगा। काम खत्म होने के बाद भी सुपरवाइजर मोहन को वापस काम पर ले गया। उसके बाद हमको पता नहीं क्या हुआ। दीगोद थाना ASI शंभू दयाल ने बताया कि परिजनों ने काम करते समय करंट लगने से बिजली के पोल से गिरना बताया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments