नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि CBSE की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आज 12 मई को जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, CBSE 12th Result का लिंक आज दोपहर 3 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर (DigiLocker) और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbse.gov.in या results.cbse.nic.in
- CBSE Class 12 Scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें:
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर / जन्म तिथि
- स्क्रीन पर CBSE 12th Scorecard PDF दिखाई देगा
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
indiaresults.com से CBSE 12th रिजल्ट कैसे देखें?
- indiaresults.com पर CBSE 12th Result लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल्स भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर
- आपका CBSE 12th Scorecard PDF स्क्रीन पर आ जाएगा
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
DigiLocker से CBSE 12वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले DigiLocker पर स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12 का रोल नंबर दर्ज करें
- मोबाइल नंबर OTP से वेरीफाई करें
- अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- CBSE 12th Marksheet PDF खोजें
- उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
UMANG ऐप से CBSE 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
- Google Play Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें (रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर)
- CBSE 12th Marksheets PDF लिंक चुनें
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी
- उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
SMS के जरिए CBSE 12th Result 2026 कैसे प्राप्त करें?
छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इस फॉर्मेट में 7738299899 पर SMS भेजें: CBSE12 -rollno – sch no – center no.
आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें छात्र
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in, साथ ही DigiLocker, UMANG ऐप और indiaresults.com के माध्यम से देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

