Tuesday, May 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung का धमाकेदार ऑफर, पुराने फोन पर मिलेगी ऑफिशियल वॉरंटी

Samsung का धमाकेदार ऑफर, पुराने फोन पर मिलेगी ऑफिशियल वॉरंटी


Samsung ने भारत में भी अपनी खास सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी पुराने फोन पर भी नए जैसी ऑफिशियल वारंटी ऑफर कर रही है। हालांकि, कंपनी की ये सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा डिवाइसेज के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी ने इस सर्टिफाइड री-ओन्ड प्रोग्राम के तौर पर लॉन्च किया है, जिसमें सैमसंग के पुराने रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन को कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसकी खास बात ये है कि कंपनी पुराने रिफर्बिश्ड फोन के साथ पूरे 1 साल की ऑफिशियल वारंटी ऑफर कर रही है, जैसा कंपनी नए डिवाइस के साथ करती है।

क्या है सर्टिफाइड री-ओन्ड प्रोग्राम?

सैमसंग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है, जिसके साथ कंपनी ऑफिशियल वारंटी ऑफर कर रही है। कंपनी ने बताया कि इन सर्टिफाइड री-न्यूड डिवाइसेज को सैमसंग के ऑथोराइज्ड फैसिलिटी में डिटेल इंस्पेक्शन, क्लीनिंग, टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन के बाद बेचा जा रहा है। यही नहीं, फोन को नए फोन की तरह रिस्टोर किया गया है। इनके अगर किसी पार्ट को रिपेयर करने की जरूरत पड़ी तो कंपनी ने जेनुइन पार्ट्स से इसे रिप्लेस किया है।

रिफर्बिश्ड डिवाइस का हर यूनिट पूरी तरह से रीसेट किया गया है। पुराने यूजर का डेटा डिलीट करके लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किया गया है। इन रिफर्बिश्ड डिवाइसेज को कंपनी नए बॉक्स में पैक कर रही है। इसके साथ आने वाले एक्सेसरीज जैसे कि सिम इजेक्टर टूल, USB केबल और क्विक स्मार्ट गाइड को भी बॉक्स में रखा गया है। सैमसंग इन पुराने फोन के साथ वन-ईयर मैन्युफैक्चर वारंटी ऑफर कर रही है, जैसा कि किसी नए डिवाइस के लिए किया जाता है। फिलहाल कंपनी ने इस लिस्ट में केवल 4 मॉडल को रखा है। आने वाले समय में और ज्यादा गैलेक्सी डिवाइसेज को इस रिफर्बिश्ड प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।

सस्ते में मिलेंगे ये डिवाइसेज

  • Samsung Galaxy A36 5G (128GB) – कीमत 23,249 रुपये
  • Samsung Galaxy A36 5G (256GB) – कीमत 24,499 रुपये
  • Samsung Galaxy A56 5G (8GB RAM) – कीमत 31,499 रुपये
  • Samsung Galaxy A56 5G (12GB RAM) – कीमत 32,749 रुपये
  • Samsung Galaxy S25 (256GB) – कीमत 58,749 रुपये
  • Samsung Galaxy S25 Ultra (256GB) – कीमत 97,499 रुपये

यह भी पढ़ें – आधी कीमत में मिल रहे 55 इंच वाले LED Smart TV, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments