Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहारदो इंच जमीन के लिए चाचा की गोली मारकर हत्या: जमीन...

दो इंच जमीन के लिए चाचा की गोली मारकर हत्या: जमीन बंटवारे में भाई-भाई का था विवाद, भतीजे ने किया शूट; हिरासत में एक – Patna News


हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है।

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है।

.

मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि जितेंद्र नया घर बना रहे थे। इसी दौरान दो इंच जमीन को लेकर उनके भाई नरेश कुमार से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भतीजे ने चाचा के सीने में गोली मार दी।

घायल जितेंद्र को ग्रामीणों ने सीएचसी बख्तियारपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार जितेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

जमीन बंटवारा सही से नहीं होने के आरोप में था विवाद

एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि जमीन का बंटवारा सही से नहीं होने के कारण पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पूर्व नियोजित हत्या का मामला लग रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments