धार जिले के सरदारपुर स्थित सब जेल में रविवार शाम को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के सचिव प्रदीप कुमार सोनी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, जमानत याचिका, अपील प्रक्रिया और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया गया। सचिव प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर जेल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, वारंट शाखा प्रभारी सियाराम लिमनपुरे, प्रहरी राजकुमार अहिरवार, विकम भाबोर, घनश्याम प्रजापति सहित अन्य ड्यूटीरत कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
सब जेल में बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार: सरदारपुर में विधिक जागरूकता शिविर; सहायता और जमानत प्रक्रिया की दी जानकारी – Dhar News
RELATED ARTICLES

