Last Updated:
Mutton Curry Recipe: नॉनवेज का नाम सुनते ही शौकीनों के मुंह में पानी आ जाना लाजमी है. चाहे छुट्टी का दिन हो या घर पर कोई खास मेहमान, मटन की खुशबू ही भूख बढ़ा देती है. अक्सर लोग होटल और ढाबे जैसा स्वाद घर पर नहीं ला पाते, लेकिन अब आपकी यह शिकायत दूर होने वाली है. अगर आप भी मटन को घर पर बिल्कुल प्रोफेशनल अंदाज में बनाना चाहते हैं, तो यह खास रेसिपी आपके लिए है. महज कुछ घरेलू मसालों और सही तरीके से की गई ‘भुनाई’ के साथ आप घर के ही किचन में वो जादुई स्वाद पैदा कर सकते हैं, जिसके लिए लोग दूर-दूर के होटलों में जाते हैं. आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप मटन करी बनाने की सबसे आसान विधि.
नॉनवेज का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. लोग इसको खाने के लिए ढाबे, होटल या फिर घरों में बनाकर इसका सेवन करते हैं. ऐसे मगर आप भी मटन को घर पर बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी से आप इसको घर में जाकर जान बन सकते हैं.

घर में होटल जैसा मटन बनाने के लिए आप को ज्यादा परेशान होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और यह है कुछ ही मिनट में आपका तैयार हो जाएगा. इसको बनाने के लिए आप को कुछ गर्म मसाले और घर में मौजूद इन आइटमों का प्रयोग करना होगा.

अगर आप घर में मटन करी बनाना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए इन रेसिपी को अपना कर घर पर ही एक जायके दार मटन करी बना सकते हैं. इसके लिए आपको 1 केजी अच्छा बकरे का मटन लेना होगा. और इसमें डालने के लिए लगभग 400 ग्राम खड़ी प्याज लेनी पड़ेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे ही कुकर की गैस निकल जाए, और अगर वह पक गया है तो उसमें अपने स्वादा अनुसार पानी डाल दे. और थोड़ा गैस में 5 मिनट पका दे. जैसे ही मटन हाथों से टूटने लगे गैस को बंद करके उसमें हरा धनिया डाल दे. जिसके बाद मटन करी पूरी तरह से तैयार हो जाती है

इसको बनाने से पहले मटन को पहले साफ पानी से अच्छी तरह धूल ले, इसके बाद कुकर में लगभग 250 ग्राम सरसों का तेल डालकर उसको अच्छी तरह गर्म करे. तेल गर्म होने के बाद उसमें खड़े गरम मसाले बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, डोडा, चकरफुल, जावित्री, तेज पत्ता डाल दे.

गरम मसाले के डालने के बाद अच्छे से खुशबू आने तक लगभग 1 मिनट तक उसको पकाए, फिर उसमें लगभग 400 ग्राम हाथों से कटा महीन प्याज डालकर भुजे, जब तक वह गोल्डन न हो जाए. उसके बाद पूरा मटन डालकर उसकी लगभग 15 मिनट उसकी भुजाई करे.

जैसे ही उसकी भुजाई हो जाए. फिर उसमें एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें. उसके बाद फिर उसको लगभग 5 मिनट भुजने के बाद उसमें पीसे मसले, जैसे धनिया मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, मीट मसाला, नमक डालकर लगभग 15 मिनट तक उसकी भुजाई कर दे.

बता दे कि उसकी भुजाई तब तक करनी है, जब तक उसमें से महका न आने लगे और जब तक मसाले तेल न छोड़ दे. अच्छे से भुजाई करने के बाद उसमें पानी डालकर उसको बंद करके उसकी तीन सीटी बजा देनी है. और फिर गैस को एक दम बंद कर देना है. और कुकर की गैस निकल जाने तक इसका इंतजार करना है.

