Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजबलपुर में सराफा व्यापारी का जेवरात से भरा बैग् लूटा: दुकान...

जबलपुर में सराफा व्यापारी का जेवरात से भरा बैग् लूटा: दुकान बंद कर बेटे के साथ जा रहे थे घर, रास्ते में 6 नकाबपोश ने कर दिया हमला – Jabalpur News


जबलपुर के पनागर में रहने वाले सराफा व्यापारी और उसके बेटे को चाकू मारकर लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए गए।

.

ये दोनों पिता-पुत्र मेन रोड पर स्थित दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों रोड के किनारे गली में घुसे, तभी अचानक नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

जब दुकान संचालक सुनील सोनी ने लुटेरों का विरोध किया तो एक नकाबपोश ने कट्टे की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया और फिर जेवरात से भरा बैग छीनने के लिए पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर बाइक में आए बदमाश जेवरातों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया है।

इधर, जानकारी मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।

स्कूटी से घर जा रहे थे, रास्ते में तान दिया कट्‌टा जानकारी के मुताबिक सुनील सोनी की मेन रोड पर भूरा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच सुनील सोनी अपने बेटे संभव सोनी के साथ स्कूटी में सवार होकर घर जयप्रकाश नगर जा रहे थे। अचानक बिना नंबर की तीन बाइक में सवार होकर कुछ लोग गली के पास पहुंचे।

जैसे ही सुनील की गाड़ी उनके करीब पहुंची, तभी पिता-पुत्र को रोकते हुए उन पर कट्टा तान दिया। घबराकर पिता-पुत्र ने शोर मचाया। बदमाशों ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके पास रखे सोने-चांदी से भरे तीन बैग लूटकर फरार हो गए।

घायल हालत में सुनील और संभव ने बदमाशों को रोकने का भरसक प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए।

घटना के बाद टीआई विपिन ताम्रकार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीआई ने बताया कि पिता-पुत्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, लिहाजा अभी यह नहीं बताया जा सकता है, कि बैग में कितनी कीमत के जेवरात रखे हुए थे।

3 बाइक पर आए थे 6 लुटेरे लुटेरे तीन बाइक में सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या करीब 6 बताई जा रही है, हालांकि ये लुटेरे कौन हैं? कहां से आए थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वारदात की जानकारी लगते हुए एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments