इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की पाश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार अलसुबह एक युवक ने नशे की हालत में कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। रहवासियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे की है। ओरा कार क्रमांक MP09BF8066 से आए एक युवक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन भी गिर गए। धमाकों जैसी आवाज सुनकर जागे लोग रहवासियों ने बताया कि अचानक तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक कार कई वाहनों को टक्कर मार चुकी है। इस दौरान कॉलोनी में हड़कंप मच गया। हादसे में कार क्रमांक MP09WD0299 और MP09ZQ5603 को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चला रहा युवक करीब 20 वर्ष का था और वह नशे में दिखाई दे रहा था। रहवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा हादसे के बाद रहवासियों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन क्षति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नशे में कार दौड़ाई, कॉलोनी में वाहनों को मारी टक्कर: अलसुबह मची अफरा-तफरी, रहवासियों ने पकड़कर युवक को पुलिस के हवाले किया – Indore News
RELATED ARTICLES

