Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर के गेम जोन में भिड़े युवक, रॉड से हमला: खेलने...

ग्वालियर के गेम जोन में भिड़े युवक, रॉड से हमला: खेलने को लेकर हुआ था विवाद, वीडियो आया सामने – Gwalior News


ग्वालियर में सिटी सेंटर के फनडून कैफे (गेम जोन) में बुधवार शाम युवकों के बीच गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए।

.

इस दौरान एक युवक ने स्टील की रॉड से दूसरे युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने मोबाइल से बनाया था।

देखिए 2 तस्वीर…

युवक ने दूसरे पर स्टील की रॉड से हमला कर दिया

गेम खेलने को लेकर हुआ था विवाद।

गेम खेलने को लेकर हुआ था विवाद।

थाने में दर्ज नहीं हुई शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments