Tuesday, June 30, 2026
Homeबॉलीवुड'अहहा! बिना मांगे...', अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लोगों को उलझाया,...

‘अहहा! बिना मांगे…’, अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लोगों को उलझाया, ट्रोल्स ने फिर लगाई क्लास- फोकट की तो…


Last Updated:

Amitabh Bachchan Cryptic Post: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर पर फैंस की तारीफों को री-पोस्ट किया, जिससे ट्रोल्स ने उन्हें पीआर का आरोप लगाया. इसके जवाब में अमिताभ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर…और पढ़ें

अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं.

हाइलाइट्स

  • अमिताभ ने अभिषेक की फिल्म के ट्रेलर पर फैंस की तारीफें री-पोस्ट कीं.
  • ट्रोल्स ने अमिताभ पर अभिषेक की पीआर टीम का आरोप लगाया.
  • अमिताभ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को जवाब दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मेगास्टार यानी अमिताभ बच्चन अपनी पोस्ट के साथ अक्सर लोगों को गफलत में डाल देते हैं. लोग ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर बिग बी ने ये लिखा तो लिखा क्यों? अमिताभ ने एक बार फिर ऐसा किया. उन्होंने सुबह-सुबह एक एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसको फैंस ने देखा तो पढ़ने के बाद माथा फिर चकरा गया. कुछ ने तो पूछ डाला आखिर कहना क्या चाहते हो… तो किसी ने इस पोस्ट को उनके पुराने पोस्ट से जोड़कर ट्रोल्स के लिए जवाब बता डाला.

दरअसल, ये सिलसिला तब शुरू हुआ, जब अभिषेक बच्चन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर आया. फिल्म के ट्रेलर को देख अभिषेक के फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे. ऐसे में अमिताभ भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने जूनियर बी के फैन के पोस्ट्स को री-पोस्ट कर दिए.

क्या है मसला?

पोस्ट री-शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘इस प्यारी सी शख्सियत के लिए ढेर सारी दुआएं और प्यार.’ दूसरे पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भइयू…दुआएं.’ अमिताभ के इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हुई और अमिताभ और अभिषेक दोनों के ये कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया कि ये अभिषेक बच्चन की पीआर टीम कर रही है और अमिताभ उसे आगे बढ़ा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

क्या बोल रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

इस ट्रोलिंग के बाद अमिताभ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अहहा ! बिना मांगे PR हो गया !!’. बिग बी की इस पोस्ट को देखने के बाद अब लोग कंफ्यूज हो रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स समझ रहे हैं कि इस पोस्ट का कनेक्शन पुराने पोस्ट से है. एक यूजर ने लिखा- ‘पुराने कनेक्शन’. एक अन्य ने लिखा- ‘ये सब आपकी खामोशी का असर है’. एक यूजर ने लिखा- ‘सर PR या प्यार’, एक अन्य ने लिखा- ‘फोकट की तो आदत होती है तुम लोगों को, जूनियर बी अकेला थोड़ी है फिल्म में…’ एक ने लिखा-‘इन्हीं हरकतों से फॉलोवर्स कम हो रहे हैं’. एक अन्य ने लिखा- ‘ये PR क्या है? प्रार्थना Request है. लेकिन सर, बिना मांगे तो कुछ नहीं मिलता है’.

यूजर्स का रिएक्शन
यूजर्स का रिएक्शन

KBC होस्टिंग को लेकर सुर्खियों में आए थे अमिताभ

ये पहली बार नहीं है, जब अमिताभ ने अपनी पोस्ट से लोगों को सोचने पर मजबूर किया हो. इससे पहले भी अमिताभ अपने पोस्ट से फैंस को हैरान कर चुके हैं.  वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्टिंग को लेकर सुर्खियों में है. कहा जा रहा था कि इस सीजन को सलमान होस्ट करेंगे, लेकिन बाद में साफ हो गया कि बिग बी ही इस सीजन को होस्ट करेंगे.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

‘अहहा! बिना मांगे…’, अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट कर लोगों को उलझाया



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments