Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहोटल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा: बिना डिग्री के घुटनों के...

होटल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा: बिना डिग्री के घुटनों के दर्द का इलाज कर रहा था, स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ा – Muzaffarnagar News


वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी चिकित्सक को पकड़ा है। पानीपत निवासी तरुण बराक नाम का यह व्यक्ति रेलवे रोड स्थित होटल वेलेंटाइन में अवैध रूप से ओपीडी चला रहा था। वह घुटनों के दर्द का बिना ऑपरेशन इलाज करने का दावा कर मरीजों से पैसे वसूल रहा था।

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया को जांच के लिए भेजा। छापेमारी के दौरान तरुण बराक होटल के एक कमरे में मिला। जब उससे मेडिकल डिग्री दिखाने को कहा गया तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

जांच में पता चला कि आरोपी 27 से 29 मई तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होटल में ओपीडी चला रहा था। उसके पास से एक रसीद बुक भी मिली, जिसमें छह मरीजों के नाम, मोबाइल नंबर और वसूली गई राशि दर्ज थी। आधार कार्ड मांगने पर भी उसने टालमटोल की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को नोटिस जारी किया है। हालांकि, टीम ने मौके पर पुलिस को नहीं बुलाया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। बाद में थाने में शिकायत करने गए अधिकारियों को वापस भेज दिया गया। अब सीएमओ कार्यालय से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

79 हजार रुपये की कटी रसीद मिली

स्वास्थ्य विभाग की टीम को होटल से मिली रसीद बुक में छह रसीदें ऐसी मिलीं, जिनमें दो लोगों से 22-22 हजार, दो से 11-11 हजार और एक से 4500 जबकि एक से नौ हजार रुपये वसूले गए। कुल 79 हजार 500 रुपये की मरीजों से लिए गए। इसमें पानीपत, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत अन्य जगहों के निवासी मरीजों के नाम लिखे मिले



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments