Monday, June 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानमावली-कोटड़ा में हुई अच्छी बारिश, आज भी आंधी का अलर्ट: जुलाई...

मावली-कोटड़ा में हुई अच्छी बारिश, आज भी आंधी का अलर्ट: जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री की संभावना, तापमान में गिरावट – Udaipur News




उदयपुर में आज सुबह मौसम सामान्य है लेकिन मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इधर, एक दिन पहले रविवार को उदयपुर के कोटड़ा और मावली में अच्छी बारिश हुई। इधर, मौसम एक्सपर्ट का मानना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की उदयपुर में एंट्री हो जाएगी। रविवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई। जिले के वल्लभनगर, मावली, कोटड़ा ब्लॉक में कई जगह अच्छी बारिश हुई। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर देबारी से डबोक की तरफ शाम को बारिश थी तो देबारी से प्रतापनगर की तरफ हाइवे पर सड़क सूखी थी। आंकड़ों की बात करें तो रविवार को उदयपुर के मावली और कोटड़ा में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही रविवार को उदयपुर के शहर के कुछ इलाकों में करीब 30 मिनट तक मध्यम से तेज बारिश हुई। मावली ब्लॉक के पलाना कलां और पलाना खुर्द सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों भी रविवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वल्लभनगर ब्लॉक के भटेवर, खोखरवास, दरोली, भंवरासिया सहित आसपास के गांवों में भी रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई। उदयपुर शहर में न्यू आरटीओ से रूपसागर रोड पर आने वाली रोड पर शुभ मंगल गार्डन के बाहर तेज हवा और बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ों की बड़ी—बड़ी टहनियां टूटकर गिर पड़ीं। यहां नीचे खड़ी कार और बाइक पर टहनियां गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। उदयपुर में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम 0.5 डिग्री मामूली गिरावट के बाद 22.7 डिग्री पर आ गया। उदयपुर के गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सहायक आचार्य मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा बताते है कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवाओं के साथ यह बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुजरात और एमपी में है जो आगे बढ़ रहा है लेकिन गति धीमी होने से जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments