नवादा में बेखौफ चोरों ने अधिकारी के बंद मकान में भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसमें 95 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात एवं बर्तन आदि चोरी कर लिया गया। यह घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 के बगल में रहे एक बंद घर में बीती देर रात स
.
सूचना के बाद पीड़ित परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बल घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर अब्दुल गफ्फार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं एसआई निरंजन कुमार के अलावा डीएपी बल मौजूद रहे।
पड़ोसी ने दी चोरी की जानकारी
पीड़ित मद्य निषेध विभाग के सिपाही पद पर कार्यरत मिथलेश चौधरी का बेटा सुभाष कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटना में रहता है। घर पर मम्मी पापा के अलावा छोटा भाई और उसकी पत्नी रहती है। बीते दिन मम्मी पापा की तबीयत खराब थी, इसलिए वे इलाज के लिए पटना हमारे पास आए थे। वहीं घर से छोटा भाई शादी में गए हुए था।
95 लाख रुपए के थे सोने के जेवरात
मंगलवार की सुबह पड़ोसी द्वारा घर के दरवाजे खुले रहने एवं सामान इधर उधर बिखरे रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों के साथ वे रजौली स्थित घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में मेरी पत्नी व बेटे के अलावे मां और बहन के सोने के जेवरात थे, जिनका बाजार मूल्य लगभग 95 लाख रुपए है।
पीतल एवं कांसे के बर्तन की भी हुई चोरी
चोर मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश कर चार कमरों में रखे अलमीरा व बक्सा को तोड़फोड़ कर सभी जेवरात चुरा लिया। वहीं घर में रखे पीतल एवं कांसे के बर्तन की भी चोरी हुई है। उन्होंने 95 लाख रुपए से अधिक मूल्य के समानों की चोरी होने की बात कही है। इस बाबत एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम, फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड को बुलवाया गया है।

