दमोह के चरहाई बाजार में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। परिजन बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जैस्मिन बंसल (2.5) के रूप में हुई है, जो कैलाश बंसल की बेटी थी। बच्ची की बुआ चंदा ने बताया कि चरहाई बाजार एक किराना मार्केट है, जहां सुबह से ही भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। ट्रक छोड़कर भागा चालक उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बच्ची सड़क पर खड़ी थी, तभी इंदौर पासिंग एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और बच्ची के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने चालक को कड़ी सजा देने की मांग की दमोह शहर में भारी वाहनों की आवाजाही लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मानस भवन परिसर में लंबे समय से अघोषित ट्रांसपोर्ट नगर संचालित हो रहा है, जहां दिनभर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और यातायात पुलिस को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह चरहाई बाजार, जहां किराना का थोक कारोबार होता है, वहां भी सुबह से रात तक भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी अव्यवस्था के बीच सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है।
Source link
ट्रक ने ढाई साल की मासूम को कुचला, मौत: बुआ बोली-बच्ची सड़क पर खड़ी थी तभी चालक ने चढ़ा दी; ड्राइवर को सजा देने की मांग – Damoh News
RELATED ARTICLES

