ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में एक बार फिर दबंगई और कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने का मामला सामने आया है। खेत में बार-बार क्रिकेट की बॉल आने और फसल खराब होने से मना करना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। क्रिकेट खेलने वालों ने सरेराह गुंडागर्दी करते हुए करीब 40 से 45 लोगों की उग्र भीड़ को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर किसान परिवार पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। पथराव और बेकाबू भीड़ से अपनी व परिवार की जान बचाने के लिए पीड़ित पक्ष को छत से अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना 21 जून की शाम की है। पुलिस ने इस मामले में किसान के खिलाफ फायरिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि रविवार को किसान परिवार की शिकायत पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में क्रिकेट की बॉल खेत में जाने और फसल खराब होने से रोकने पर किसान परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि क्रिकेट खेलने वालों ने 40 से 45 लोगों की भीड़ बुलाकर घर पर पथराव कर दिया। जान बचाने के लिए किसान पक्ष को लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना 21 जून की है। पहले किसान पक्ष पर केस दर्ज हुआ था, जबकि रविवार को उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। बार-बार खेत में जाती थी बॉल फरियादी अंकित राजावत ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के पीछे आबिद खान, हजमत उर्फ गुंडा, अमजद और रज्जफ खान अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। बॉल बार-बार खेत में जाने से फसल खराब होती थी। कई बार समझाने के बाद भी वे नहीं माने। बात बढ़ी तो बुला ली भीड़ 21 जून की शाम फिर बॉल खेत में चली गई। अंकित ने बॉल लेने आए युवकों को रोका तो उन्होंने फोन कर 40-45 लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों के साथ घर घेरकर पथराव शुरू कर दिया। हवाई फायरिंग के बाद भागे आरोपी परिवार का आरोप है कि पथराव से जान का खतरा देखकर अंकित के भाई राहुल सिंह राजावत ने अपनी लाइसेंसी राइफल से आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों पक्षों पर दर्ज हुए केस अंकित ने बताया कि आरोपियों के डर से वे तुरंत थाने नहीं जा सके। बाद में शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ बलवा, पथराव और धमकी का मामला दर्ज किया। इससे पहले क्रिकेट खेलने वाले पक्ष की शिकायत पर राजावत परिवार के खिलाफ हवाई फायरिंग का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Source link
ग्वालियर में क्रिकेट बॉल पर मचा बवाल: खेत में बॉल आने से रोका तो लोगों ने घेरकर किया पथराव, जान बचाने की फायरिंग – Gwalior News
RELATED ARTICLES

