शनिवार रात शिवपुरी जिले के बदरवास बायपास (NH-46) पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से पटना (बिहार) जा रहे पांच कारोबारियों की इको कार अचानक आग की चपेट में आ गई। चाय ढाबे के पास टॉयलेट के लिए कार रोकते ही वाहन से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी पांच लोग कार से नीचे उतर चुके थे, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, उज्जैन निवासी अली फरदीन खान, जकरिया शोएब अहमद कुरैशी, जुनैद वारसी, खालिद कुरैशी समेत कुल पांच लोग इको कार (क्रमांक MP09DH2006) से पटना जा रहे थे। शनिवार रात उन्होंने बदरवास बायपास पर एक चाय ढाबे के पास अपनी कार रोकी। टॉयलेट के लिए उतरे, तभी भड़की आग जैसे ही सभी यात्री टॉयलेट के लिए कार से नीचे उतरे, उन्हें वाहन के निचले हिस्से से हल्की आग और धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे पहले कि वे स्थिति को समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही बदरवास फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक इको कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है, क्योंकि सभी समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Source link
बदरवास बायपास पर जलकर खाक हुई ईको कार: उज्जैन से पटना जा रहे 5 कारोबारी सुरक्षित बचे; टॉयलेट के लिए रुके थे – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

