Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में बसों में तोड़फोड़ करने वाले पकड़ाए: 5 दिनों तक...

इंदौर में बसों में तोड़फोड़ करने वाले पकड़ाए: 5 दिनों तक 5 बसों में की थी वारदात, आरोपियों को जेल भेजा – Indore News




इंदौर-भोपाल रूट पर संचालित निजी बसों के बीच पिछले कई दिनों से टाइमिंग और सवारी बैठाने को लेकर चल रहे विवाद में बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से चौहान बस सर्विस और शारदा ट्रेवल्स के कर्मचारियों के बीच यात्रियों को बैठाने और बसों के संचालन समय को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश में दोनों पक्षों के कर्मचारियों ने एक-दूसरे की बसों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था। घटनाओं के बाद भंवरकुआं और छोटी ग्वालटोली थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह के नेतृत्व में दोनों थानों की संयुक्त टीम गठित की। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात की पुष्टि भी कराई गई। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी बस संचालकों को दी सख्त चेतावनी पुलिस ने दोनों बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परमिट में निर्धारित समय के अनुसार ही बसों का संचालन करें। साथ ही भविष्य में इस तरह का विवाद होने या कानून-व्यवस्था भंग करने की स्थिति बनने पर संबंधित बसों के परमिट निरस्त करने सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments