Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबिहारबाढ़ में फंसी नीलगाय को बेचने की कोशिश: परबत्ता में 4...

बाढ़ में फंसी नीलगाय को बेचने की कोशिश: परबत्ता में 4 पशु तस्कर गिरफ्तार, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की – Khagaria News



बिहार के खगड़िया जिले में गंगा नदी की बाढ़ के कारण वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। परबत्ता थाना क्षेत्र के कज्जलवन दियारा गांव में दर्जनों नीलगाय एक ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए थीं।

.

शनिवार को कुछ स्थानीय युवकों ने इन नीलगायों की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। 3-4 युवकों ने एक नीलगाय को पकड़कर जीएन बांध के पास झाड़ियों में बांध दिया। उन्होंने इसे बेचने की योजना बनाई और मड़ैया के पशु तस्करों से संपर्क किया।

सूत्रों के अनुसार, मो. अली, मो. निषाद, मो. गफ्फार और मो. शमशेर नीलगाय खरीदने के इरादे से मौके पर पहुंचे। लोगों की अधिक आवाजाही के कारण वे दिन में नीलगाय को नहीं ले जा सके। देर रात उन्होंने नीलगाय को एक मैजिक वाहन पर लादकर ले जाने का प्रयास किया।

इसी दौरान सतर्क स्थानीय युवकों ने परबत्ता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नयागांव-मड़ैया सड़क मार्ग पर छापेमारी कर वाहन सहित चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन परिक्षेत्र पदाधिकारी अवधेश कुमार के अनुसार, चूंकि नीलगाय को थाना पुलिस ने पकड़ा है, इसलिए प्राथमिकी वहीं से दर्ज की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments