Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में ज्वेलर्स से 2 लाख के जेवरात की लूट: देर...

समस्तीपुर में ज्वेलर्स से 2 लाख के जेवरात की लूट: देर रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, हथियार बंद अपराधियों ने घेरा – Samastipur News


समस्तीपुर में ज्वेलर्स से 2 लाख के जेवरात और 7 हजार कैश की लूट हुई है। मंगलवार देर रात बाइक सवार छह अपराधियों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव के पास की है।

.

पीड़ित देवसोनी कुमार साह ने बताया कि रात 9 बजे के करीब दुकान बंद करके घर अपने साले के साथ लौट रहा था। पास में जोवरात और कैश था। रतवारा-इलामासनगर गांव के बीच बगीचे के पास बदमाशों ने घेर लिया। जबरन रुपए और गहने से भरे बैग को छीन लिया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। जिसमें बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से 2 खोखा मिला है।

बरामद खोखा

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग

कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोना-चांदी के दुकानदार से लूट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई है। पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments